इवेंट चाय सर्विस

आपके इवेंट में, असली मंडी वाली चाय की महफ़िल

गोपाल देवासी — शादी, पार्टी और बड़े आयोजनों में चाय स्टॉल और सर्विंग सर्विस। अपनी पसंद का पैकेज चुनें, बाकी हम संभाल लेंगे।

हमारी चाय

कई तरह की चाय, हर मूड के लिए

कड़क चाय

तेज़ पत्ती और गाढ़े दूध वाली असली स्टेशन-स्टाइल कड़क चाय।

🌿

मसाला चाय

इलायची, अदरक, लौंग और साबुत मसालों के साथ पारंपरिक स्वाद।

🫚

अदरक चाय

ताज़े अदरक के साथ, सर्दी के मौसम और इवेंट रातों के लिए बेस्ट।

🍃

ग्रीन टी

हल्का और सेहतमंद विकल्प, जो चाहें हल्की चाय पीना।

🏺

कुल्हड़ स्पेशल

मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी गई सिग्नेचर चाय — इवेंट को देसी टच।

🌸

इलायची चाय

खुशबूदार इलायची के साथ, मेहमानों को खास महसूस कराने के लिए।

बुकिंग पैकेज

अपने इवेंट के हिसाब से पैकेज चुनें

हर पैकेज की फीस इवेंट के साइज़, मेहमानों की संख्या और लोकेशन के हिसाब से तय होती है — नीचे "पूछताछ करें" पर क्लिक करके अपनी डिटेल भेजें।

फुल सर्विस

ठेका

पूरा जिम्मा हमारा — चाय, दूध, मसाले, बर्तन, स्टाफ सब हम लेकर आते हैं। आप बस मेहमानों के साथ एन्जॉय करें।

  • सारा सामान हमारी तरफ से
  • अनुभवी स्टाफ इवेंट में मौजूद
  • बड़े इवेंट्स के लिए बेस्ट
पूछताछ करें
मोबाइल सर्विस

चारी सर्विस

चारी (केतली) लेकर इवेंट में घूम-घूम कर मेहमानों को सीधे टेबल/सीट तक चाय सर्व करना।

  • मेहमानों तक सीधे सर्विस
  • शादी/रिसेप्शन के लिए खास पसंद
  • पारंपरिक और यादगार अनुभव
पूछताछ करें

कहानी

गोपाल देवासी के बारे में

सालों के अनुभव के साथ, गोपाल चायवाला ने अपनी खास चाय और सर्विस स्टाइल से बड़े इवेंट्स और आयोजनों में एक अलग पहचान बनाई है। हर कप में देसी स्वाद और अपनापन।

बुकिंग / पूछताछ

अपने इवेंट की डिटेल भेजें